मणिपुर: निर्वाचित प्रतिनिधियों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

arrest
प्रतिरूप फोटो
creative common

राज्य के तीन मंत्रियों और छह विधायकों के आवासों पर हमला किया था। पुलिस ने बताया कि इससे पहले विधायकों और मंत्रियों के विभिन्न आवासों पर आगजनी करने के आरोप में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

मणिपुर पुलिस ने निर्वाचित प्रतिनिधियों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि सातों आरोपियों को पिछले दो दिन में गिरफ्तार किया गया और जांच जारी है। प्रदर्शनकारियों ने छह लापता व्यक्तियों के शव बरामद होने के बाद 16 नवंबर को राज्य के तीन मंत्रियों और छह विधायकों के आवासों पर हमला किया था। पुलिस ने बताया कि इससे पहले विधायकों और मंत्रियों के विभिन्न आवासों पर आगजनी करने के आरोप में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़