मनमोहन और चिदंबरम नाकाम अर्थशास्त्रीः वेंकैया नायडू

[email protected] । Jan 31 2017 12:47PM

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘‘नाकाम अर्थशास्त्री’’ बताया जिन्होंने अर्थव्यवस्था को ‘‘बर्बाद’’ कर दिया।

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘‘नाकाम अर्थशास्त्री’’ बताया जिन्होंने अर्थव्यवस्था को ‘‘बर्बाद’’ कर दिया। इसके साथ ही नायडू ने उनके द्वारा अर्थव्यवस्था की आलोचना को खारिज कर दिया तथा उन पर निवेशकों को गलत संदेश देने का आरोप लगाया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री नायडू ने सोमवार को कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार को उनके प्रमाणपत्रों की जरूरत नहीं है क्योंकि संप्रग सरकार के पहले की वाजपेयी सरकार कम मुद्रास्फीति और उच्च निवेश के लिए जानी जाती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत सरकार में स्थिति अलग थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मनमोहन सिंह और पी चिदंबरम नाकाम अर्थशास्त्री हैं तथा हमें उनके प्रमाणपत्रों की जरूरत नहीं है। वे लोग जब सत्ता में थे, उन लोगों ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। अब वे निवेशकों को गलत संदेश देने के लिए बातों को बढ़ा चढ़ा कर पेश कर रहे हैं।’’ सिंह पर निशाना साधते हुए नायडू ने कहा कि वह रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री, योजना आयोग के उपाध्यक्ष थे लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़