प्रोफेसरशिप का पंजाब विवि का प्रस्ताव मनमोहन ने स्वीकार किया

[email protected] । Apr 6 2016 2:14PM

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जवाहरलाल नेहरू चेयर के लिए प्रोफेसरशिप के पंजाब विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को स्वीकार करने पर सहमति जताई है।

चंडीगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जवाहरलाल नेहरू चेयर के लिए प्रोफेसरशिप के पंजाब विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को स्वीकार करने पर सहमति जताई है। पीयू के कुलपति अरुण कुमार ग्रोवर ने मंगलवार को एक मासिक बैठक में कहा कि उनके अलावा प्रसिद्ध अर्थशास्त्री योगेंद्र के. अलघ और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित इला भट्ट ने भी क्रमश: डॉक्टर मनमोहन सिंह चेयर और महात्मा गांधी चेयर के लिए प्रोफेसरशिप के प्रस्ताव स्वीकार करने पर सहमति जताई है।

ग्रोवर ने पीयू के शिक्षकों से विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपने बायोडेटा अपडेट करने के लिए कहा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़