देश ने खोया है जननेता, विकास के लिए शीला को हमेशा किया जाएगा याद: मनमोहन

manmohan-singh-condolences-on-sheila-dikshits-demise
[email protected] । Jul 20 2019 5:26PM

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि मैं शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूँ। उनके निधन से देश ने एक समर्पित कांग्रेसी जननेता खो दिया है।

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताते हुए शनिवार को कहा कि देश ने एक जननेता खो दिया है और उन्हें दिल्ली के विकास के लिए हमेशा याद किया जाएगा। सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि मैं शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूँ। उनके निधन से देश ने एक समर्पित कांग्रेसी जननेता खो दिया है।  

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान विकास में उनके योगदान को हमेशा याद करेंगे। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। वह 1998 से 2013 के बीच 15 वर्षो तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़