भाजपा के तीन दिग्गजों ने दिल्ली से दाखिल किया नामांकन

manoj-tiwari-harsh-vardhan-and-pravesh-verma-nominated

भाजपा ने रविवार शाम को दिल्ली की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। हर्षवर्धन के साथ रोडशो में गडकरी और नकवी वहीं प्रवेश वर्मा के रोडशो में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हुईं।

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और मौजूदा सांसद प्रवेश वर्मा ने सोमवार को क्रमश: चांदनी चौक, उत्तर पूर्व दिल्ली और पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीटों से अपने नामांकन दाखिल किये। नेताओं ने रोडशो निकाले जिनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बास नकवी और विजय गोयल शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: साध्वी प्रज्ञा ने 11 पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ दाखिल किया नामांकन

भाजपा ने रविवार शाम को दिल्ली की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। हर्षवर्धन के साथ रोडशो में गडकरी और नकवी वहीं प्रवेश वर्मा के रोडशो में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हुईं। तिवारी के साथ रोडशो में विजय गोयल, हरियाणवी गायिका सपना चौधरी तथा आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा शामिल हुए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़