श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी टैक्सी, कई लोगों की की मौत की आशंका

accident
Google common license

कश्मीर में गहरी खाई में एक वाहन के गिरने से कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। जोजीला पास करीब 3,400 मीटर की ऊंचाई पर है। यह टैक्सी करगिल से श्रीनगर जा रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस, सेना के जवान और स्थानीय नागरिक हादसे का शिकार हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं।

श्रीनगर।जम्मू कश्मीर के जोजीला पास में एक टैक्सी के गहरी खाई में गिर जाने से कई लोगों की मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात एक टैक्सी श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसल कर गहरी खाई में गिर गई।

इसे भी पढ़ें: विनय कुमार सक्सेना नियुक्त हुए दिल्ली के नए उपराज्यपाल, बृहस्पतिवार को लेंगे शपथ

जोजीला पास करीब 3,400 मीटर की ऊंचाई पर है। यह टैक्सी करगिल से श्रीनगर जा रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस, सेना के जवान और स्थानीय नागरिक हादसे का शिकार हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़