राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं ने सतीश शर्मा के निधन पर दुख जताया

Rahul and Priyanka Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कैप्टन सतीश शर्मा के निधन के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ।

इसे भी पढ़ें: सीधी बस हादसा : जान बचाने वाले तीन लोगों को पांच-पांच लाख का पुरस्कार देने की घोषणा

उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति मेरा स्नेह और संवेदना है। हम उनकी कमी महसूस करेंगे।’’ प्रियंका ने कहा, ‘‘कैप्टन की आत्मा को ई्श्वर शांति प्रदान करे। वह दिल्ली के बहुत अच्छे, दोस्ती निभाने वाले व्यक्ति थे और आखिर तक वफादार थे। जिदंगी को उन्होंने बेहतरीन ढंग से जिया। मैं उनकी कमी बहुत महसूस करूंगी।’’

इसे भी पढ़ें: एक दिन में कोरोना के 12,881 नए मामले आए सामने, 101 लोगों की मौत

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी शर्मा के निधन पर दुख जताया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सतीश शर्मा का बुधवार को गोवा में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। शर्मा कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़