बलिया में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

Up police
ANI

रसड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि किरन का लगभग आठ वर्ष पहले सनोज मौर्य से विवाह हुआ था और दोनों के बीच अनबन चल रही थी।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में रविवार को एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय किरन मौर्य का शव शाहपुर अफगा गांव स्थित उसकी ससुराल के घर से रविवार सुबह मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

रसड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि किरन का लगभग आठ वर्ष पहले सनोज मौर्य से विवाह हुआ था और दोनों के बीच अनबन चल रही थी।

सीओ के मुताबिक, पति सनोज ने पुलिस को बताया कि रविवार तड़के करीब चार बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़