फांसी के फंदे से लटका मिला शादीशुदा महिला का शव, ससुराल वालों पर दहेज का आरोप

suicide
Google common license

सुल्तानपुर में फंदे से लटका विवाहिता का शव मिला। जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। उन्होंने बताया किशव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सुल्तानपुर (उप्र)।सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में भाजपा का जेल भरो आंदोलन, पूर्व मंत्री बृजमोहन समेत कई नेता हुए गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चोरमा गांव की है। पुलिस ने बताया कि इस गांव के सुनील नामक व्यक्ति की पत्नी मनीषा (27) का शव रविवार की रात करीब आठ बजे कमरे के अंदर साड़ी से बने फंदे से लटकता मिला। उन्होंने बताया कि मनीषा का लगभग एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: 14 साल की नाबालिग लड़की का कई बार किया बलात्कार, गर्भवती हुई पीड़िता

मृतका के पिता शंकर निषाद ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जयसिंहपुर कोतवाली में तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलने पर जयसिंहपुर पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की तफ्तीश की। जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। उन्होंने बताया किशव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़