कोलकाता की झुग्गी बस्ती में भीषण आग, आठ घायल

fire
प्रतिरूप फोटो
ANI

अपराह्न करीब दो बजे एलपीजी सिलेंडर फटने से आग लगने का संदेह है। अधिाकरियों ने बताया कि हादसे में झुग्गी बस्ती के आठ निवासी झुलस गए। सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दक्षिण कोलकाता के बेलतला इलाके की एक झुग्गी बस्ती में सोमवार अपराह्न भीषण आग लगने से आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक दमकल गाड़ी ने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि अपराह्न करीब दो बजे एलपीजी सिलेंडर फटने से आग लगने का संदेह है। अधिाकरियों ने बताया कि हादसे में झुग्गी बस्ती के आठ निवासी झुलस गए। सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़