Mathura Shelter Home में 14 वर्षीय लड़की मृत मिली, मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह में 14 वर्षीय एक किशोरी का शव मिला है। एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार शौचालय में साथ गई दो नाबालिग लड़कियों की भूमिका पर संदेह है और मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वृन्दावन क्षेत्र में राजकीय बालिका संरक्षण गृह में 14 वर्षीय एक लड़की मृत पाई गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को लड़की को 15 साल की दो अन्य लड़कियों के साथ शौचालय के अंदर जाते देखा गया था।

लेकिन, केवल दो लड़कियां ही शौचालय से बाहर आईं। एसएसपी मथुरा ने बताया कि आश्रय गृह की संचालिका की ओर से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद मजिस्ट्रेट जांच भी शुरू कर दी गई है। कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है।

कुमार ने कहा, ‘‘मैंने जिला मजिस्ट्रेट के साथ आश्रय गृह का निरीक्षण किया और दो आरोपी लड़कियों और वहां की अन्य लड़कियों से बात की। अब तक एकत्र किए गए परिस्थितिजन्य साक्ष्य घटना में दोनों आरोपी लड़कियों की भूमिका का संकेत देते हैं।’’ एसएसपी ने कहा कि पुलिस और मजिस्ट्रेट की जांच के बाद अन्य विवरण सामने आएंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़