आज रहेगा दिल्ली का मौसम सुहावना, हल्की बारिश होने की संभावना

meteorological-department-expressed-monday-the-possibility-of-light-showers-in-delhi
[email protected] । Jun 17 2019 12:03PM

मौसम विशेषज्ञों ने हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है। सुबह के दौरान तापमान इस साल के सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों से जारी असामान्य गर्मी के बाद सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके कारण सुबह मौसम सुहावना रहा।

इसे भी पढ़ें: बिहार में चमकी बुखार से अबतक 93 बच्चों की मौत, हर्षवर्धन ने मदद का दिया आश्वासन

मौसम विशेषज्ञों ने हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है। सुबह के दौरान तापमान इस साल के सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, रविवार को हो सकती है बारिश

सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे 54 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़