दिल्ली में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, रविवार को हो सकती है बारिश

heavy-heat-in-delhi
[email protected] । Jun 15 2019 3:02PM

मौसम विभाग ने दिन के उत्तरार्ध में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

नयी दिल्ली। दिल्लीवासी रविवार को तेज गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने कल धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल इस मौसम में सामान्य है। आर्द्रता 36 फीसदी दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत, सहायता राशि की घोषणा

मौसम विभाग ने दिन के उत्तरार्ध में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

इसे भी पढ़ें: अलीगढ़ के बाद उत्तर प्रदेश के नवाबगंज में आठ साल की बच्ची से बलात्कार

दिल्ली शहर के लिए मौसम संबंधी आधिकारिक आंकड़ा प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को अधिकतम तापामन 43.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़