पुराने पेंशन के मुद्दे पर बीच का रास्ता निकालना होगा : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा

Priyanka Gandhi Vadra

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सरकारी कर्मचारियों का पुराना पेंशन बहाल करने के मुद्दे पर बीच का रास्ता निकालने की वकालत की है। प्रियंका ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में पुराना पेंशन बहाल करने की कर्मचारियों की पुरानी मांग पर पार्टी का रूख पूछे जाने पर कहा, पुराने पेंशन पर हमने बहुत चर्चा की है।

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सरकारी कर्मचारियों का पुराना पेंशन बहाल करने के मुद्दे पर बीच का रास्ता निकालने की वकालत की है। प्रियंका ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में पुराना पेंशन बहाल करने की कर्मचारियों की पुरानी मांग पर पार्टी का रूख पूछे जाने पर कहा, पुराने पेंशन पर हमने बहुत चर्चा की है। हमें लगता है कि इसपर बीच का रास्ता निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को पेंशन में अपना योगदान बढ़ाना चाहिए। गौरतलब है कि सरकारी कर्मचारी अरसे से पुराना पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में भाजपा ने किए किसानों और गरीबों के लिए किए बड़े वादे, लव जिहाद पर भी होगा सख्त कानून

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में पुराना पेंशन बहाल करने का वादा कर प्रदेश के करीब 13 लाख सरकारी कर्मियों को लुभाने की कोशिश की है। 2004 में केंद्र की तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त होने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद करके नई योजना लागू की थी। उस समय उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़