मिजोरम सीमा के नजदीक असम के हैलाकांडी जिले में बम धमाके से स्कूल क्षतिग्रस्त

Bl

असम-मिजोरम सीमा पर कुछ दिनों की शांति के बाद शनिवार को तनाव एक फिर उस समय बढ़ गया जब अज्ञात उपद्रवियों ने असम के हैलाकांडी जिले स्थित सरकारी शिक्षण संस्थान पर बमबारी की। इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

हैलाकांडी (असम)। असम-मिजोरम सीमा पर कुछ दिनों की शांति के बाद शनिवार को तनाव एक फिर उस समय बढ़ गया जब अज्ञात उपद्रवियों ने असम के हैलाकांडी जिले स्थित सरकारी शिक्षण संस्थान पर बमबारी की। इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी।

हैलाकांडी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव उपाध्याय ने संवाददाताओं को बताया कि धमाका शुक्रवार करीब मध्यरात्रि में साहेबमारा इलाके में हुआ, जिससे राज्य सीमा के नजदीक स्थित प्राथमिक विद्यालय का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि अबतक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध उपद्रवी राज्य सीमा की दूसरी ओर से आए थे।

इसे भी पढ़ें: राहुल के अकाउंट अनलॉक पर ट्विटर का स्टेटमेंट, पीड़ित परिवार की सहमति के बाद ही लॉक हटाया गया

एसपी ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी गहन जांच के बाद ही उपलब्ध हो सकेगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा ने कहा कि वह मिजोरम के अपने समकक्ष को पत्र लिखकर धमाके की जांच करने का आग्रह करेंगे।उन्होंने कहा कि घटना हमारे इलाके में हुई है और असम पुलिस मामले की जांच करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुफिया जानकारी में संकेत दिया गया है कि सीमा पर छिटपुट घटनाएं हो सकती है और मैंने इसका उल्लेख शुक्रवार को विधानसभा में भी किया था। मिजोरम से लगती सीमा पर पूर्ण शांति बहाल होने में कुछ समय लग सकता है। इस बीच, कत्लीछेरा से एआईयूडीएफ विधायक सुज़ामउद्दीन लश्कर ने आरोप लगाया कि मिजोरम के लोगों ने हैलाकांडी के चुन्नीनाला इलाके में सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया है। उन्होंने असम सरकार से इस मामले में तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: राज्य के अंदर कोविड टैस्टें को बढ़ाकर कम से कम 60,000 प्रतिदिन करने के आदेश

लश्कर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की निष्क्रियता की वजह से सीमा विवाद नाजुक स्थिति में पहुंच गया है। मिजोरम के अधिकारियों ने अबतक इस मामले में टिप्पणी नहीं की है। गौरतलब है कि असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद 26 जुलाई को हिंसक हो गया था जिसमें असम पुलिस के छह जवानों सहित कुल सात लोगों की मौत कछार जिले में झड़प के दौरान हो गई थी। इसके बाद दोनों राज्यों में एक दूसरे के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। मिजोरम पुलिस ने यहां तक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा के खिलाफ भी मामला दर्ज कर दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़