दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.8 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान साफ रहने और शाम या रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 50 प्रतिशत रही।
सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 184 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
अन्य न्यूज़












