खेत में काम करने गई नाबालिग लड़की का चाकू की नोक पर किया अपहरण और फिर बलात्कार, माता-पिता ने दिया पूरा साथ

rape
निधि अविनाश । Apr 4 2022 3:15PM

थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने बताया कि,नाबालिग पीड़िता ने केस दर्ज किया है और रिपोर्ट में बताया कि,31 मार्च को वह अपने अपने खेतों में सिंचाई कर रही थी और उसी वक्त भैरा भगोरा नाम का एक खख्स खेतों में आ गया और चाकू दिखाकर पहले डराया और धमकाया फिर जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर अपनी मौसी के घर ले गया।

राजस्थान से एक बड़ा ही खौफनाक मामला सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का चाकू की नोक पर अपहरण कर घर में बंधक बनाकर बलात्कार किया गया। हैरानी की बात यह है कि,  दुष्कर्म की घटना में आरोपी के माता -पिता समेत 4 आरोपियों ने सहयोग किया। इस मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाने के थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने बताया कि, नाबालिग पीड़िता ने केस दर्ज किया है और रिपोर्ट में बताया कि, 31 मार्च को वह अपने अपने खेतों में सिंचाई कर रही थी और उसी वक्त भैरा भगोरा नाम का एक खख्स खेतों में आ गया और चाकू दिखाकर पहले डराया और धमकाया फिर जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर अपनी मौसी के घर ले गया। नाबालिक पीड़ित को आरोपी अपनी मौसी के घर पर एक कमरे में बंद कर दिया।

इसे भी पढ़ें: गैंगरेप फरार आरोपियों के घर पर बुल्डोजर लेकर पहुंची यूपी पुलिस, कहा- थाने पहुंचें नहीं तो...

इसमें आरोपी के पिता भैरा भगोरा, मां हाजू भगोरा और जयंतीलाल पुत्र सोमा भगोरा ने पूरा साथ दिया। मौसी के घर पर आरोपी दीपक ने उसका बलात्कार किया और किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। वहीं इसकी खबर जब नाबालिग के पारिवार वालों को लगी तो वह मौके पर पहुंचकर आरोपियों के कब्जे से उसे छुड़ाकर घर ले गए। नाबालिग ने अपने माता-पिता को पूरी घटना के बारे में बताया और तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में आरोपी समेत माता-पिता और एक और शख्स पर मामला दर्ज हुआ है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़