मोहन भागवत ने दिल्ली में मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की

Mohan Bhagwat met Murali Manohar Joshi

मुरली मनोहर जोशी (86 वर्ष) ने हालांकि इस मुलाकात का ब्यौरा नहीं दिया। गौरतलब है कि जोशी भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के एक सदस्य हैं।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से शुक्रवार को यहां उनके आवास पर मुलाकात की। जोशी ने बाद में ट्विटर और फेसबुक पर इस मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी से आज आवास पर भेंट।’’ मुरली मनोहर जोशी (86 वर्ष) ने हालांकि इस मुलाकात का ब्यौरा नहीं दिया। गौरतलब है कि जोशी भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के एक सदस्य हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़