योगी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए गए मोहसीन रजा को मिला इनाम, उत्तर प्रदेश हज समिति के अध्यक्ष बनाए गए

रजा ने यह भी कहा था कि बीजेपी पर 24 करोड़ जनता ने यकीन किया। देश की 125 करोड़ जनता के लिए आदरणीय मोदी जी से लेकर हम सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव के साथ काम करेंगे। कोविड के दौर में हमारे कार्यकर्ताओं ने घरों से निकलकर काम किया और लोगों तक योजनाएं पहुंचाईं।
मोहसिन रजा को उत्तर प्रदेश हज समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही रजा को राज्यमंत्री का दर्जा भी मिल गया है। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष के रूप में गवर्नर ने विधान परिषद के सदस्य मोहसिन रजा के निर्वाचन को अधिसूचित किया। रजा ने गुरुवार को इस पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले यह पद सपा के नेता और रामपुर से सपा के विधायक आजम खान के पास था। मालूम हो कि राजा जोगी सरकार के पिछले कार्यकाल में अल्पसंख्यक मंत्री रहे लेकिन उन्हें योगी सरकार के इस कार्यकाल में मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई थी। योगी सरकार के इस कार्यकाल में मोहसिन रजा की जगह इस बार अल्पसंख्यक कोटे से दानिश आजाद अंसारी को मंत्री बनाया गया है।
यूपी सरकार की ओर से जारी एक बयान में मोहसिन रजा ने कहा कि समिति हज यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। बता दें कैबिनेट में शामिल न किए जाने पर रजा ने कहा था बीजेपी रोटेशन का काम करती है। वह एक व्यक्ति के बाद दूसरे को कार्य देती है। राजा ने कहा था वह संगठन के लिए काम कर रहे हैं और करते रहेंगे। वह कुछ और काम भी करेंगे। दूसरा मुस्लिम चेहरा लाया गया है कि वो ज्यादा काम करेगा।
रजा ने यह भी कहा था कि बीजेपी पर 24 करोड़ जनता ने यकीन किया। देश की 125 करोड़ जनता के लिए आदरणीय मोदी जी से लेकर हम सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव के साथ काम करेंगे। कोविड के दौर में हमारे कार्यकर्ताओं ने घरों से निकलकर काम किया और लोगों तक योजनाएं पहुंचाईं। उसी का परिणाम चुनाव में देखने को मिला। हमने कोरोना काल के दौरान लोगों की जिंदगी और अजीविका का बचाने के लिए काम किया। इसीलिए जनता ने हमें दोबारा अपनी सेवा के लिए चुना।
बता दें योगी सरकार में इस बार राज्यमंत्री के तौर पर दानिश आजाद अंसारी भाजपा के इकलौते मुस्लिम मंत्री हैं। उनको अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पिछली सरकार में यह विभाग मोहसिन रजा के पास था।
अन्य न्यूज़













