असम नगर निकाय चुनावों में दोपहर दो बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान

 Assam municipal elections

असम में राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को नगर निकाय चुनावों में दोपहर दो बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक हो रहा हैं और अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ।

गुवाहाटी। असम में राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को नगर निकाय चुनावों में दोपहर दो बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक हो रहा हैं और अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। अधिकारी ने बताया कि दोपहर दो बजे तक 50.23 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानदेव आहूजा बोले- वसुंधरा राजे को राजस्थान की पुन: मुख्यमंत्री बनने का विचार त्याग देना चाहिए

केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राज्य सभा सदस्य एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रमुख रिपुन बोरा ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं हर किसी से अपने लोकतांत्रिक अधिकार के इस्तेमाल का आग्रह करता हूं।’’ राज्य के 24 जिलों में 80 नगर निकायों के 977 वार्ड के लिए कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 दिशानिर्देश के पालन के बीच मतदान हो रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़