मध्य प्रदेश कुआं हादसा: राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से मदद की अपील की

rahul gandhi

मप्र कुआं हादसे को लेकर राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से मदद की अपील की है।गौरतलब है कि विदिशा जिले के गंजबासौदा में बृहस्पतिवार की शाम को कुएं में गिरे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में कुएं में गिरे कई लोगों में से अब तक तीन के शव निकाले लिए गए हैं।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के विदिशा में एक कुएं में कई लोगों के गिरने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बचाव कार्य में हर संभव मदद करें। उन्होंने इस घटना से संबंधित खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बेहद दुखद। मृतकों के परिवारजनों को शोक संवेदनाए कांग्रेस साथियों से अपील है कि बचाव कार्य में हर संभव मदद करें।’’

इसे भी पढ़ें: भूकंप के झटके से हिला असम, रिक्‍टर पैमाने पर 3.4 मापी गई तीव्रता

गौरतलब है कि विदिशा जिले के गंजबासौदा में बृहस्पतिवार की शाम को कुएं में गिरे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में कुएं में गिरे कई लोगों में से अब तक तीन के शव निकाले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने बताया कि कुएं में गिरे लोगों में से दो लोगों के शव कल देर रात और एक का शव शुक्रवार सुबह को निकाला गया। साथ ही बचाव अभियान अभी जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़