मध्यप्रदेश में कोरोना से हुई मौत के आकड़ों को जुटाने के लिए एमपी यूथ कांग्रेस करेंगी डोर टू डोर कैम्पिंग

MP Youth Congress
सुयश भट्ट । Jun 3 2021 8:48PM

मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस ने दावा किया है कि कोरोना से हुई मृत्यु को लेकर हम देश का सबसे बड़ा सर्वे करेंगे। इस सर्वे को करने के लिए लगभग 23 हजार युवाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने करीब एक दर्जन जिलों में कैंपेन की शुरुआत कर दी है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना से हुई मौतों के वास्तविक आंकड़े को लेकर विवाद अब अपने चरम पर है। प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों की असली तस्वीर स्पष्ट नहीं है। हालांकि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 1 लाख से ज्यादा मौतों का दावा किया है। कोरोना से हुई मौतों का वास्तविक डाटा जुटाने के लिए मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस ने डोर-टू-डोर कैम्पिंग शुरू कर दिया है।

मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस ने दावा किया है कि कोरोना से हुई मृत्यु को लेकर हम देश का सबसे बड़ा सर्वे करेंगे। इस सर्वे को करने के लिए लगभग 23 हजार युवाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने करीब एक दर्जन जिलों में कैंपेन की शुरुआत कर दी है। वहीं इस हफ्ते तक इसका विस्तार सभी 52 जिलों में हो जाएगा। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा है कि शुरुआत में सभी जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की गई है।

इसे भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा पर कांग्रेस विधायक का तंज, भाजपा नेता ने किया पलटवार

भूरिया के कहा कि इस महाभियान को मूल रूप देने के लिए माइक्रो लेवल पर नियुक्तियां शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि फिलहाल ब्लॉक लेवल पर नियुक्तियां की जा रही है। सभी ब्लॉक को छोटे सेक्टर्स में बांटने की कोशिश है। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी दो लोगों को दी जाएगी जो अपनी टीम के साथ घर-घर जाएंगे और कोरोना से हुई मौत का वास्तविक डेटा निकालकर लाएंगे।

भूरिया के आगे कहा कि इस अभियान के अंतिम चरण में युवक कांग्रेस पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करवाएंगी। मध्यप्रदेश में करीब 23 हजार पंचायत हैं, ऐसे में करीब 23 हजार कार्यकर्ताओं को ग्राउंड पर उतारने की योजना है। सबसे पहले श्मशान घाट और कब्रिस्तानों से डेटा लेकर उसे वेरिफाई किया जाएगा। जिसके लिए युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के निर्वाचित विधायकों से लेकर ब्लॉक और पंचायत अध्यक्ष से संपर्क करेंगे।

बता दें कि यूथ कांग्रेस ने सर्वे का काम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर शुरू किया है। इसका लक्ष्य प्रदेश के सभी कोरोना मृतकों की पहचान कर उन्हें सरकार से मदद दिलवाने का है। इसके लिए जो शपथ पत्र बनाया गया है उसमें मृतक के परिजनों से भरवाया जाएगा। पत्र में जो कॉलम दिए गए हैं उसमें पीड़ित परिवार का बैंक अकाउंट नंबर भी लिया जाएगा, ताकि मुआवजे की राशि सीधे पीड़ित परिवार के बैंक खाते में जाए।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वॉलेंटियर्स को 15 अगस्त और 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा : मुख्यमंत्री चौहान

दरअसल कमलनाथ ने दावा किया था कि मार्च और अप्रैल में प्रदेश में लगभग 1 लाख 27 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हालांकि यूथ कांग्रेस के सर्वे की शुरुआत के बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि वास्तविक संख्या इससे भी अधिक हो सकती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़