मुंबई: नालासोपारा स्टेशन पर बिजली का तार टूटने से पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित

Mumbai local

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि नालासोपारा में मुंबई जाने वाली लंबी दूरी की एक ट्रेन भी रोकी गई। इस से अगले कुछ घंटों के लिए लोकल ट्रेनों के देरी से चलने की संभावना है जिससे यात्री प्रभावित हो सकते हैं।

मुंबई। मुंबई से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित नालासोपारा स्टेशन पर बिजली का एक तार (ओवरहेड वायर) टूट जाने के बाद मंगलवार सुबह पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि इस समय मरम्मत का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पालघर जिले के नालासोपारा स्टेशन पर सुबह साढ़े छह बजे के आसपास बिजली का तार टूट गया जिसके बाद चर्चगेट की ओर जाने वाली फास्ट लाइन पर सेवाएं बाधित हो गईं। इस तार से ही ट्रेन के संचालन के लिये विद्युत की आपूर्ति होती है। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई के पास लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं 

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि नालासोपारा में मुंबई जाने वाली लंबी दूरी की एक ट्रेन भी रोकी गई। इस से अगले कुछ घंटों के लिए लोकल ट्रेनों के देरी से चलने की संभावना है जिससे यात्री प्रभावित हो सकते हैं। पश्चिमी रेलवे दक्षिण मुंबई के चर्चगेट से पालघर के दहानू स्टेशन तक लोकल ट्रेन चलाता है। पश्चिमी रेलवे वर्तमान में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों और राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 500 विशेष रेल सेवाओं का संचालन कर रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़