Mumbai के Navy Nagar में नौसेना कर्मी, उनकी पत्नी और दो बच्चों के शव मिलने से हड़कंप

मुंबई के नेवी नगर में एक नौसेना कर्मचारी, उनकी पत्नी और दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। आशंका है कि नौसैनिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की और पत्नी व बच्चों की मौत जहर से हुई। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुंबई के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले नेवी नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही घर में नौसेना कर्मचारी, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। यह इलाका कैंट क्षेत्र में आता है और इसकी पूरी व्यवस्था भारतीय नौसेना संभालती है। मृतकों में 3 साल और महज 2 महीने के दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
मौत की शुरुआती वजह
पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि नौसैनिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं, उनकी पत्नी और दोनों मासूम बच्चों की मौत जहर खाने के कारण होने का शक है। हालांकि, घटना के पीछे के असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
In an unfortunate incident at Navy Nagar, Colaba, an Indian Navy sailor along with his wife and 2 children have been found dead at their residence on 15 Aug 26. Investigation is in progress by the Police and the Indian Navy is extending all possible assistance towards the same:…
— ANI (@ANI) August 16, 2026
इसे भी पढ़ें: Varanasi Airport Firing Incident: सिक्योरिटी चेक के दौरान चली गोली, दो कर्मचारियों के हाथ और पैर पर लगी
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर चारों शवों को कब्जे में ले लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की सटीक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह साफ हो पाएगी। इसे भी पढ़ें: भक्ति कर दरिया में डाल...7000 मीट्रिक टन कचरा छोड़ किसने हरिद्वार को कूड़ाद्वार बना डाला?
जांच में जुटी पुलिस
सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की टीम इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि आखिर ऐसी क्या पारिवारिक, व्यक्तिगत या मानसिक परेशानी थी, जिसके कारण इतना बड़ा कदम उठाया गया। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
अन्य न्यूज़














