‘मुंबई समाचार’ के निदेशक मनचेरजी नुसेरवानजी कामा का निधन

मुंबई समाचार के निदेशक मनचेरजी कामा का निधन हो गया है। सूत्रों ने बताया कि कामा की आयु 60 वर्ष से अधिक थी। कामा कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत तक परिवार के प्रकाशन व्यवसाय में सक्रिय थे।
मुंबई। देश के सबसे पुराने अखबार ‘मुंबई समाचार’ के निदेशक मनचेरजी कामा का शनिवार को वृद्धावस्था और बीमारी के कारण निधन हो गया। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कामा की आयु 60 वर्ष से अधिक थी। कामा कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत तक परिवार के प्रकाशन व्यवसाय में सक्रिय थे।
इसे भी पढ़ें: जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के दौरान हुए हंगामे को लेकर तृणमूल ने BJP पर साधा निशाना
वह दक्षिण मुंबई के वालकेश्वर के रहने वाले थे। उनके बड़े भाई होर्मसजी वर्तमान में कंपनी के दिन-प्रतिदिन के कार्यों में अधिक सक्रिय हैं। उल्लेखनीय है कि ‘मुंबई समाचार’ ने एक जुलाई को प्रकाशन के 200वें वर्ष में प्रवेश किया था।
अन्य न्यूज़












