4-5 नवंबर को शिरडी में होगी NCP की बैठक

NCP
creative common

राज्य स्तरीय बैठक 4 और 5 नवंबर को महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शिरडी में होगी। राकांपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार के साथ विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया गया।

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी राज्य स्तरीय बैठक 4 और 5 नवंबर को महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शिरडी में होगी। राकांपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार के साथ विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया गया।

इसे भी पढ़ें: 25 सालों में भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का प्लान, महाराष्ट्र ATS चीफ ने PFI को लेकर किया बड़ा खुलासा

उन्होंने कहा कि दो दिनों की बैठक में राज्य के सभी प्रमुख नेता भाग लेंगे। पाटिल ने कहा, आज की बैठक में राष्ट्रीय मुद्दों और आगामी निकाय एवं स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। हमने पार्टी के कुछ आंतरिक मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़