महिला कैडेट वाले एनडीए के ऐतिहासिक बैच को डिग्री प्रदान की गईं

NDA
ANI

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से 17 महिला कैडेट समेत कुल 339 कैडेट को डिग्री प्रदान की गई। इनमें से 84 कैडेट को बीएससी, 85 को कंप्यूटर साइंस, 59 को बीए और 111 को बीटेक की डिग्री प्रदान की गई।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की महिला कैडेट के पहले बैच में शामिल डिवीजन कैडेट कैप्टन सृष्टि दक्ष ने बैचलर ऑफ आर्ट्स में अव्वल आकर प्रतिष्ठित संस्थान के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से 17 महिला कैडेट समेत कुल 339 कैडेट को डिग्री प्रदान की गई। इनमें से 84 कैडेट को बीएससी, 85 को कंप्यूटर साइंस, 59 को बीए और 111 को बीटेक की डिग्री प्रदान की गई।

कैडेट लकी कुमार और बटालियन कैडेट कैप्टन प्रिंस कुमार सिंह कुशवाहा ने क्रमश: विज्ञान और कंप्यूटर साइंस में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं ऐकेडमी कैडेट कैप्टन उदयवीर सिंह नेगी ने बीटेक पाठ्यक्रम में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़