नहीं थम रही नगालैंड की दजुको घाटी में लगी आग, नष्ट हो रहे कई मसाले और दुर्लभ प्रजातियों के घर

नगालैंड की दजुको घाटी में लगी जंगल की आग और फैल रही है। एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि जंगल में लगी आग पहले नगालैंड तक ही सीमित थी लेकिन अब यह आग और भड़कने के साथ ही मणिपुर की पहाड़ियों की तरफ फैल रही है।
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने मंगलवार को कहा कि नगालैंड की दजुको घाटी के जंगल में लगी आग और भड़क रही है और अब यह पड़ोसी राज्य मणिपुर की पहाड़ियों की ओर फैल रही है। एनडीआरएफ ने कहा कि उसने नगालैंड के कोहिमा जिले और मणिपुर के सेनापति जिले के प्रभावित इलाकों में सात टीमों को तैनात किया है जोकि जंगल की आग पर काबू पाने में जुटे अग्निशमन विभाग की सहायता कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि पर्यटन स्थल के लिए मशहूर दजुको घाटी के जंगल में 29 दिसंबर को आग लग गई थी। एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि जंगल में लगी आग पहले नगालैंड तक ही सीमित थी लेकिन अब यह आग और भड़कने के साथ ही मणिपुर की पहाड़ियों की तरफ फैल रही है।
इसे भी पढ़ें: फ्रांसीसी राष्ट्रपति के सलाहकार ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
10 दिनों से लगी इस आग को बुझाने में वायुसेना के हेलीकॉप्टर, एनडीआरएफ और वन विभाग की टीम के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी जुटी हुई है। बता दें कि जंगल से उठ रहे धुंए की खबर स्थानीय लोगों ने दी जिसके बाद वहां एक टीम भेजी गई। कोहिमा के जिला वन अधिकारी राजकुमार एम ने टीओआई को बताया कि दोपहर तक उठ रही आग धीरे-घीरे शाम तक और गहरी होती चली गई जिसको काबू कर पाना काफी मुश्किल सा हो गया और तेज हवाओं के कारण यह आग और भी तेजी से फैलने लगा। बता दें कि इससे पहले उत्तरी-मणिपुर और दक्षिणी नागालैंड में फैली 90-वर्ग किमी की हरी-भरी घाटी दशकों, 2015, 2012, 2010 और 2006 में जंगल की आग की चपेट में रही है।
जानवर और कई तरीके के मसाले हो रहे नष्ट
नगालैंड की दजुको घाटी के जंगल में लगी इस आग में कई दुर्लभ जैसे नागालैंड का राज्य पक्षी, रूफस-नेक्ड हार्नबिल और डार्क-रुम्प्ड स्विफ्ट, कई अन्य पक्षियों के घर हैं। अनवरुद्दीन चौधरी ने कहा कि जंगलों में पाए जाने वाले लुप्तप्राय हूलॉक गिबन्स हैं जिनकी जिंदगी इस भड़कती आग के कारण दांव पर लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक इस जंगल में कई तरीके के महत्वपूर्ण मसाले पाए जाते है जो कि इस भड़कती आग में नष्ट होने के कगार पर आ गए है।
अन्य न्यूज़














