NHRC ने CRPF में 19 जवानों की आत्महत्या पर गृह मंत्रालय को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पांच महीने से कम समय में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 19 कर्मियों की कथित खुदकुशी का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में केंद्रीय गृह सचिव और सीआरपीएफ के महानिदेशक को नोटिस भेजकर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। बल के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2025 में 59 जवानों ने आत्महत्या की थी, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने उन खबरों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक नोटिस जारी किया है, जिनमें कहा गया है कि जनवरी से 22 मई के बीच पांच महीने से भी कम समय में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 19 जवानों ने कथित तौर पर आत्महत्या की है एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि उसने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि जनवरी से 22 मई 2026 के बीच पांच महीने से भी कम समय में सीआरपीएफ के 19 जवानों ने आत्महत्या कर ली। बयान के अनुसार, सीआरपीएफ के आंकड़ों के मुताबिक, इसने वर्ष 2025 में आत्महत्या के कारण अपने 59 कर्मियों को खोया था। खबरों के मुताबिक, यह पिछले पांच वर्षों में दर्ज की गई आत्महत्याओं की सबसे अधिक संख्या है।
एनएचआरसी ने कहा कि इसलिए उसने केंद्रीय गृह मंत्रालय के गृह सचिव और सीआरपीएफ के महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
अन्य न्यूज़














