Florida में Maria Elvira Salazar ने जीता चुनाव, चौथी बार पहुंचीं प्रतिनिधि सभा

Florida में Maria Elvira Salazar ने जीता चुनाव, चौथी बार पहुंचीं प्रतिनिधि सभा
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की नेता मारिया एलविरा सालाजार ने फ्लोरिडा के 27वें निर्वाचन क्षेत्र से डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी एलियट रोड्रिगेज को मात दी है। पूर्व पत्रकार सालाजार आव्रजन पर डोनाल्ड ट्रंप की सख्त नीतियों का विरोध करने के बावजूद लगातार चौथी बार जीतने में सफल रहीं। रोड्रिगेज भी पूर्व पत्रकार हैं और उन्होंने भी आव्रजन नीति की आलोचना की थी।

रिपब्लिकन पार्टी की नेता मारिया एलविरा सालाजार ने मंगलवार को अमेरिका में फ्लोरिडा के 27वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एलियट रोड्रिगेज को हराकर प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया। पूर्व पत्रकार सालाजार ने आव्रजन को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त नीति से खुद को अलग करते हुए लगातार चौथी बार जीत हासिल की। उन्होंने चुनाव प्रचार के एक वीडियो में कहा था कि जिन हिस्पैनिक मतदाताओं ने ट्रंप को चुनाव जिताने में मदद की थी, वे अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

हिस्पैनिक उन लोगों को कहा जाता है जिनकी पारिवारिक या सांस्कृतिक जड़ें स्पेन अथवा स्पेनिश भाषी लैटिन अमेरिकी देशों से जुड़ी हैं। रोड्रिगेज भी पूर्व पत्रकार हैं और मियामी में सीबीएस से संबद्ध एक टेलीविजन चैनल में समाचार प्रस्तोता रह चुके हैं। उन्होंने भी राष्ट्रपति की आव्रजन नीति की आलोचना करते हुए इसे अमानवीय बताया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़