हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग पर बोले नीतीश, यहां हर धर्म-संप्रदाय के लोग रहते हैं, केवल राष्ट्रपिता की बात सुननी चाहिए

nitish kumar
ANI
अंकित सिंह । Feb 17 2023 11:55AM

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग भारत को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां हर धर्म, संप्रदाय के लोग रहते हैं। अगर कोई ऐसा करना चाहता है (भारत को 'हिंदू-राष्ट्र' बनाना) तो कोई देश को नष्ट करना चाहता है।

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग लगातार उठती रही है। एक बार फिर से इसकी चर्चा जोरों पर है। इसी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा भारत में सभी धर्म के लोग रहते हैं और हम गांधीजी के बताए रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। अपने बयान में नीतीश कुमार ने कहा कि भारत में हर धर्म संप्रदाय के लोग रहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना संभव है? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह भारत देश है जिसमें सभी धर्मों के लोग रहते हैं। भारत के बारे में कोई कुछ बोलेगा, इसका कोई मतलब नहीं बनता है। हमें केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बातें सुननी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: 'ओम' और 'अल्लाह' विवाद के बीच योगी बोले- भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग भारत को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां हर धर्म, संप्रदाय के लोग रहते हैं। अगर कोई ऐसा करना चाहता है (भारत को 'हिंदू-राष्ट्र' बनाना) तो कोई देश को नष्ट करना चाहता है। हमें केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कही बातों का पालन करना चाहिए। हम गांधीजी के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। आपको बता दें कि हाल में ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में कहा था कि भारत की संस्कृति हिंदू है। यहां का हर नागरिक हिंदू है। भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा। इसी को लेकर नीतीश कुमार ने यह बयान दिया है। 

बीबीसी पर आईटी 'सर्वे' पर बिहार के सीएम ने कहा कि हम देख सकते हैं कि वे (मोदी सरकार) क्या चाहते हैं, अगर कार्रवाई की जाती है तो यह स्पष्ट दिखता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई मोदी सरकार के खिलाफ बोलेगा तो उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। जो लोग हमारे खिलाफ बोलना और लिखना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं, आखिरकार, यह जनता तय करेगी। उन्होंने साफ कहा कि हमारा काम लोगों की सेवा करना है और उसके लिए हम रात-दिन काम करते रहते हैं। इस सरकार ने किसानों के हित में काम किया है...अगर कोई मेरे खिलाफ बोलेगा तो वो जनता का नेता नहीं बनेगा, किसी पार्टी का नेता बनेगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़