ममता की टिप्पणी की कोई विश्वसनीयता नहीं : धनखड़

Dhankhad

धनखड़ ने बनर्जी से कहा कि वह उनके द्वारा लिखा गया कोई कागजात या ट्वीट दिखाएं, जिसमें अपशब्दों का प्रयोग किया गया हो या जो संविधान के तहत सही न हों।

कोलकाता|  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि उनके खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आज की गई टिप्पणी की कोई विश्वसनीयता नहीं है।

धनखड़ ने बनर्जी से कहा कि वह उनके द्वारा लिखा गया कोई कागजात या ट्वीट दिखाएं, जिसमें अपशब्दों का प्रयोग किया गया हो या जो संविधान के तहत सही न हों।

बनर्जी ने आज तृणमूल कांग्रेस की एक बैठक में राज्यपाल का नाम लिए बिना उनकी कड़ी आलोचना की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़