न्यू ईयर का जश्न मनाने जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, मेट्रो हो जाएगी बंद

no-exit-permitted-from-rajiv-chowk-metro-station-after-9-pm-on-31st-dec
[email protected] । Dec 30 2019 6:36PM

डीएमआरसी ने सोमवार को कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के निकास द्वार रात नौ बजे बंद कर दिए जाएंगे। डीएमआरसी ने कहा, “नए साल की पूर्व संध्या पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर रात नौ बजे के बाद बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के निकास द्वार रात नौ बजे बंद कर दिए जाएंगे। डीएमआरसी ने कहा, “नए साल की पूर्व संध्या पर (31 दिसंबर 2019) भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर रात नौ बजे के बाद बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

इसे भी पढ़ें: लोककल्याण मार्ग जाने की सोच रहे हैं तो न जाएं, प्रदर्शन के चलते मेट्रो स्टेशन बंद है

हालांकि, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में यात्रियों के प्रवेश करने की अनुमति होगी। डीएमआरसी ने कहा, “अंतिम ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों के प्रवेश की अनुमति होगी।” डीएमआरसी ने ट्वीट किया, “कृपया अपनी यात्रा की योजना इसके अनुसार बनाएं।” राजीव चौक, दिल्ली मेट्रो के सबसे व्यस्त स्टेशनों में एक है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़