पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला नहीं आया सामने: केजरीवाल

Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के जरिये जानकारी दी कि कोविड-19 से संक्रमित पांच लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोई नया केस नहीं आया।

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इस समय स्थिति को नियंत्रण में रखना सबसे बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री ने ट्विटर के जरिये जानकारी दी कि कोविड-19 से संक्रमित पांच लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कर्फ्यू का ऐलान, जानिए कहां से मिलेगा कर्फ्यू पास 

उन्होंने अपराह्न 9 बजकर 59 मिनट पर ट्वीट किया, “पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोई नया केस नहीं आया। 5 लोग इलाज करवाकर जा चुके हैं। अभी खुश नहीं होना। अभी सबसे बड़ी चुनौती है किसी भी अवस्था में स्थिति को बेकाबू नहीं होने देना। इसमें आप सबका सहयोग चाहिए।” इससे पहले दिल्ली में कोविड-19 के 30 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

इसे भी देखें : Delhi में भी Curfew के आसार, देश में Plane, Train, Metro, Bus सब बंद, अब तक 10 मरे 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़