देश की सेना के पराक्रम पर किसी को संदेह नहीं करना चाहिए: राजनाथ सिंह

Rajnath Singh

रक्षा मंत्री सिंह शनिवार को गाजीपुर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर सैदपुर के मदारीपुर में अपने गोद लिए पुत्र डॉ. विजेंद्र की शादी में शरीक होने आये थे।

गाजीपुर (उप्र)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि चीन के पीछे हटने के बावजूद विपक्ष सवाल उठा रहा है, यह बड़ी विडंबना है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम पर हमें गर्व है, हमारी सेना पर संदेह करना बेमानी है और सेना पर सवाल करने से बड़ी विडंबना कुछ नहीं हो सकती। रक्षा मंत्री सिंह शनिवार को गाजीपुर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर सैदपुर के मदारीपुर में अपने गोद लिए पुत्र डॉ. विजेंद्र की शादी में शरीक होने आये थे। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चे को गोद लेकर उसे पढ़ा लिखाकर कामयाब इंसान बनाने के बाद बहुत ही सुख की अनुभूति होती है। हर सक्षम व्यक्ति को ऐसा नेक कार्य करना चाहिये। उन्होंने कहा कि जब मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री था तो दो बच्चों को गोद लिया था, डाक्‍टर बृजेंद्र उसमें से एक बच्चा है जो आज सरकारी अस्पताल में डाक्टर है। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी उनके साथ थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़