पत्नी के साथ नाजायज संबंध के शक में निशाचर बना पति! घर तोड़ने वाले शख्स का गला रेता और उनका खून पिया, वीडियो वायरल

vampire
Pixabay free image
रेनू तिवारी । Jun 26 2023 11:39AM

कर्नाटक राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी हैं। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कथित बॉयफ्रेंड को गुस्से में बुरी तरह से मार डाला। आरोपी ने पहले शख्स का गला रेता और उसके बार उसका खून भी पिया।

कर्नाटक राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी हैं। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कथित बॉयफ्रेंड को गुस्से में बुरी तरह से मार डाला। आरोपी ने पहले शख्स का गला रेता और उसके बार उसका खून भी पिया। इस पूरी घटना का वीडियो आरोपी के जानने वाले ने मोबाइल में शूट किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। 

इसे भी पढ़ें: Assam Flood | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार के संकेत, NDRF ने 120 से अधिक लोगों को बचाया

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले में एक व्यक्ति ने गुस्से में एक शख्स का गला काटा और उसका फैला हुआ खून पिया। आरोपी को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। उसके दोस्त ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत और अमेरिका के बीच मित्रता दुनिया के भले के लिए है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

आरोपी की पहचान विजय के रूप में हुई, उसने मारेश का उसकी पत्नी के साथ संबंध होने का संदेह होने पर उसका गला काट दिया। 19 जून को विजय मारेश को पास के जंगल में ले गया जहां उसने उस पर हमला किया। विजय के दोस्त, जॉन, जो उनके साथ था, ने अपराध को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया।

पीड़ित की चोटों का अस्पताल में इलाज किया गया और वह अब घर लौट आया है।पुलिस ने मारेश की शिकायत के आधार पर विजय को गिरफ्तार कर लिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़