Noida Hospital में सिरिंज में दवा भरते गार्ड का वीडियो वायरल, नर्स संग सेवा समाप्त

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में सिरिंज में दवा भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद सुरक्षाकर्मी और ड्यूटी नर्स को नौकरी से हटा दिया गया है। चिकित्सा वार्ड में हुई इस घटना पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि दोनों कर्मी बाहरी एजेंसी के जरिए तैनात थे।

नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में एक सुरक्षाकर्मी द्वारा सिरिंज में दवा भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सुरक्षाकर्मी और एक नर्स की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना कथित तौर पर 14 अगस्त की रात अस्पताल के चिकित्सा वार्ड की है।

वीडियो में वर्दी पहने सुरक्षाकर्मी सुनील कुमार सिरिंज में दवा भरता दिखाई दे रहा है। उस समय नर्स रिचा कुमारी ड्यूटी पर तैनात थी। वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों के आचरण को लेकर सवाल उठे।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “नर्स रिचा कुमारी और सुरक्षाकर्मी सुनील कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों बाहरी एजेंसी के माध्यम से नियुक्त कर्मचारी थे और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़