Noida Police FIR: BJP MLA Tejpal Nagar पर अभद्र वीडियो पोस्ट करने पर जुनैद पर केस

नोएडा के दादरी क्षेत्र में भाजपा विधायक तेजपाल नागर और अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अपमानजनक वीडियो डालने के आरोप में जुनैद प्रधान नामक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अकिलपुर जागीर निवासी प्रशांत नागर द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोएडा, आठ अगस्त नोएडा के दादरी में सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ अभद्र, अशोभनीय एवं अपमानजनक का इस्तेमाल करते हुए वीडियो डालने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि आकिलपुर जागीर गांव के निवासी प्रशांत नागर की ओर से मिली शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शिकायत के अनुसार, नयी आबादी के निवासी जुनैद प्रधान ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर कथित तौर पर एक वीडियो डाला, जिसमें दादरी के भाजपा विधायक तेजपाल नागर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं के बारे में अभद्र, अशोभनीय एवं अपमानजनक का इस्तेमाल किया गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस वीडियो से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने तथाशांति भंग होने की आशंका है। मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।
अन्य न्यूज़













