ओडिशा के गंजाम में लगातार तीन बार पंचायत समिति की अध्यक्ष बनी आदिवासी महिला

ओडिशा के गंजाम में लगातार तीन बार पंचायत समिति की अध्यक्ष आदिवासी महिला बनी।उन्होंने कहा कि साईबनी मलिक को सर्वसम्मति से सोरदा पंचायत समिति का अध्यक्ष चुना गया है, जिसमें 26 पंचायतें हैं और शीर्ष पद अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित है।
बरहामपुर (ओडिशा)। ओडिशा के गंजाम जिले में 71 वर्षीय आदिवासी महिला लगातार तीसरी बार पंचायत समिति की अध्यक्ष बनी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साईबनी मलिक को सर्वसम्मति से सोरदा पंचायत समिति का अध्यक्ष चुना गया है, जिसमें 26 पंचायतें हैं और शीर्ष पद अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित है। अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव हुआ था। इससे पहले, वह 2012 और 2017 में आदिवासी बहुल गंगापुर पंचायत से जीतकर समिति की अध्यक्ष बनी थीं। इस बार उन्होंने भगवानपुर पंचायत से चुनाव लड़ा था।
इसे भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा के बहाने ममता पर बरसे दिलीप घोष, बोले- बंगाल को बांग्लादेश समझते हैं यह लोग
अधिकारी ने कहा, ‘‘चार बार समिति की सदस्य रहीं मलिक गंजाम में एकमात्र महिला हैं, जो तीसरी बार अध्यक्ष बनी हैं। गंजाम में 22 पंचायत समितियां हैं।’’ 70 वर्षीय मलिक की राजनीतिक यात्रा 1993 में शुरू हुई थी, जब वह अपने गांव में वार्ड सदस्य के रूप में चुनी गईं। अधिकारी ने कहा कि 2002 में उन्हें पहली बार गंगापुर पंचायत में समिति सदस्य के रूप में नामित किया गया था।
अन्य न्यूज़













