ओडिशा सरकार ने अधिकारियों से कहा, बाजार में प्याज की उचित दाम पर उपलब्धता करें सुनिश्चित

Onion

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग ने प्याज की बढ़ती कीमत पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा कि आपसे बाजार में प्याज की उपलब्धता एवं कीमत पर निकटता से नजर रखने का अनुरोध किया जाता है।

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में प्याज की कीमत बढ़ने के मद्देनजर जिला अधिकारियों से कहा है कि वे स्थिति पर निकटता से नजर रखें और बाजार में प्याज की उचित दाम पर उपलब्धता सुनिश्चित करें। राज्य में प्याज की कीमत 80 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग ने प्याज की बढ़ती कीमत पर चिंता व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा, ‘‘आपसे बाजार में प्याज की उपलब्धता एवं कीमत पर निकटता से नजर रखने का अनुरोध किया जाता है।’’ 

इसे भी पढ़ें: प्याज का परांठा बनाने का इतना आसान और बेहतरीन तरीका पहले नहीं देखा होगा आपने 

अधिकारियों से थोक एवं खुदरा बाजारों का नियमित निरीक्षण करने और उपभोक्ताओं के लिए उचित दाम पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने को भी कहा गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव वी. वी. यादव ने बताया कि महाराष्ट्र एवं कर्नाटक जैसे राज्यों में फसल का नुकसान होने के कारण दाम बढ़े हैं और ओडिशा अन्य राज्यों से ही प्याज आयात करता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़