Bank Closed: जून में कई दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें RBI की नई Holiday लिस्ट

Bank Closed
AI Image

जून के आखिरी सप्ताह में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। इस हफ्ते मुहर्रम, चौथे शनिवार और रविवार के कारण देश के कई शहरों में बैंक लगातार बंद रहेंगे, इसलिए अपने जरूरी काम समय पर निपटा लें।

अगर आप बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो एक बार खबर जरुर पढ़ लें। वैसे तो बैंक के ज्यादातर काम ऑनलाइन हो जाते हैं। अब बैंक के एप से आप लोन से लेकर क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए तुरंत अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन कुछ काम बैंक जाकर ही पूरे होते हैं। 

जैसे कि खाता इनएक्टिव होने पर, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने सहित कई अन्य कामों के लिए बैंक जाना पड़ता ही है। अगर आप इस सप्ताह बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार देख लें कि आपके शहर में बैंक कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे।

 

22 से 28 जून तक कहां-कहां कब बैंक खुलेंगे और किस दिन बंद रहेगा?

22-24 जून को बैंक बंद हैं क्या?

आज यानी सोमवार को बैंक पूरे देशभर में खुला रहेगा। इसी के साथ ही 23 और 24 जून को भी देश के सभी बैंक रोजाना की तरह खुलेंगे। इन तीनों तक कोई भी बैंक बंद नहीं होगा।

25 जून को बंद रहेगा बैंक

आपको बताते चलें कि विजयवाड़ा में 25 जून को बैंक बंद रहने वाला है, हालांकि अन्य शहरों में बैंक खुले रहने वाले हैं।

26 जून 2026 को मुहर्रम 

26 जून 2026 को कुछ जगहों पर बैंक बंद रहना वाला है। मोहर्रम (यौम-एशाहादत)/मोहर्रम/आशूरा का आखिरी दिन है, जिसे वजह से अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकात्ता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंकों की छु्ट्टी रहने वाली है। 

27 जून 2026

देश के सभी बैंक 27 जून 2026 को महीने का चौथा शनिवार के कारण बंद रहेंगे। इस दिन छुट्टी रहेगी और सभी तरह के प्राइवेट और सरकारी बैंक इस दिन बंद रहने वाला है। 

28 जून 2026 

रविवार के चलते देश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक पूरी तरह से बंद रहते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़