यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक

Kalyan Singh

उत्तराखंड सरकार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद रविवार को राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद रविवार को राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। कल्याण सिंह पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका शनिवार रात उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

इसे भी पढ़ें: कल्याण सिंह भारतीय राजनीति के कद्दावर और जमीन से जुड़े नेता थे: लाल कृष्ण आडवाणी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के निधन के बाद उत्तराखंड में रविवार को एक दिवसीय राजकीय शोक रहेगा। धामी ने उनके निधन को राजनीतिक जगत के लिए ‘अपूरणीय क्षति’ बताया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़