Jharkhand की औद्योगिक इकाई में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान जारी

leopard
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

प्रभागीय वनाधिकारी (सरायकेला) आदित्य नारायण ने कहा कि तेंदुए के पकड़े जाने तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी तात्कालिक प्राथमिकता तेंदुए को सुरक्षित पकड़ना है।

झारखंड के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह एक कारखाने में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेंदुए ने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर हमला किया, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया।

वन विभाग के कर्मी तेंदुए को पकड़ने के अभियान में सक्रिय रूप से जुटे हैं। आरएसबी ट्रांसमिशन परिसर में सबसे पहले सुबह नौ बजे के आसपास एक सुरक्षाकर्मी ने उसे दिखा था।

प्रभागीय वनाधिकारी (सरायकेला) आदित्य नारायण ने कहा कि तेंदुए के पकड़े जाने तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी तात्कालिक प्राथमिकता तेंदुए को सुरक्षित पकड़ना है।

पुलिस ने स्थानीय निवासियों को तेंदुए के पकड़े जाने तक घरों के अंदर ही रहने को कहा है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष टोप्पो ने लोगों से एहतियात के तौर पर दरवाजे व खिड़कियां बंद रखने का आग्रह किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़