दुष्यंत चौटाला से पदमश्री अवार्डी दीपा मलिक ने मुलाकात की

Dushayant

डिप्टी सीएम, जो टेबल टेनिस फैडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन भी हैं, ने दोनों पैरालम्पिक मैडलिस्ट का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे खिलाडिय़ों ने ओलम्पिक व पैरालम्पिक समेत अन्य अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह सब हमारे खिलाडिय़ों की लगन व मेहनत और सरकार की खेल नीति का परिणाम है।

चंडीगढ़ ।  उपमुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला से आज नई दिल्ली में पदमश्री अवार्डी एवं रियो पैरालम्पिक में शॉटपुट में सिल्वर मैडल जीतने वाली दीपा मलिक ने मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ टोकियो पैरालम्पिक में टेबल टेनिस में सिल्वर मैडल जीतने वाली गुजरात की भविना पटेल भी साथ थी।

 

डिप्टी सीएम, जो टेबल टेनिस फैडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन भी हैं, ने दोनों पैरालम्पिक मैडलिस्ट का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे खिलाडिय़ों ने ओलम्पिक व पैरालम्पिक समेत अन्य अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह सब हमारे खिलाडिय़ों की लगन व मेहनत और सरकार की खेल नीति का परिणाम है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार के रूप में देश में सर्वाधिक नकद राशि देता है। ओलम्पिक की तैयारी के लिए 5 लाख रुपये की एडवांस प्रोत्साहन राशि देने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। खिलाडिय़ों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के उद्देष्य से खेल विभाग में 550 नए पद भी बनाए गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़