पटनायक ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

Patnaik

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भगवान लिंगराज मंदिर में ‘दीप’ प्रज्वलित किया और जनता से संपर्क के लिए ‘सेवा और समर्पण’ अभियान शुरू किया। पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: बैंक जालसाजी : उत्तर प्रदेश सरकार ने बर्खास्त क्लर्क से 7.86 करोड़ रुपये वसूली का निर्देश दिया

ओडिशा के राज्यपाल कार्यालय ने भी ट्वीट किया, ‘‘माननीय राज्यपाल माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हैं। देश के लिए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं, क्योंकि भविष्य में देश को उनके नेतृत्व की आवश्यकता होगी।’’ भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती ने मोदी के जन्मदिन पर पार्टी के ‘सेवा और समर्पण’ अभियान की शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें: गिरिराज का आरोप- अमेठी में एक परिवार उत्पीड़न करता रहा लेकिन विकास नही किया

भगवान लिंगराज मंदिर में दीप प्रज्वलन के अलावा भाजपा युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। रेत से कलाकृतियां बनाने वाले लोकप्रिय कलाकार सुदर्शन पटनायक ने भी ओडिशा के पुरी बीच पर 2035 सीपियों की मदद से सुन्दर कलाकृति बनायी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़