रोजगार की कमी के कारण अलीराजपुर से पलायन कर रहे हैं लोग : कमलनाथ

Kamalnath
प्रतिरूप फोटो

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह उपचुनाव उन युवाओं के भविष्य के लिए निर्णायक है जो नौकरी की तलाश में हैं।’’ उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अलीराजपुर जिले के 31 हजार किसानों का फसल ऋण माफ किया, जबकि भाजपा सरकार किसानों की परेशानी से मुंह मोड़ रही है।

अलीराजपुर (मप्र| मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले के लोग रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर हैं, क्योंकि प्रदेश की भाजपा सरकार यहां रोजगार मुहैया कराने में विफल रही है।

कमलनाथ जोबट विधानसभा सीट पर एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। जोबट विधानसभासीट पर उपचुनाव के तहत 30 अक्टूबर को मतदान होगा और दो नवंबर को मतगणना होगी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश : कांग्रेस ने खाद की कमी और कालाबाजारी का आरोप लगाया

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘रोजगार के अवसरों की कमी के कारण जिले के लोग दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने निवेश आकर्षित करने के लिए बुनियादी ढांचा ही नहीं बनाया है, जिससे रोजगार पैदा हो सके। निवेश तब आता है जब विश्वास का माहौल विकसित होता है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में मध्य प्रदेश किसान आत्महत्या, महिलाओं पर अत्याचार औरबेरोजगारी के मामले में देश में पहले स्थान पर है। ईंधन की कीमतें आसमान छू रही है और महंगाई बढ़ती ही जा रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह उपचुनाव उन युवाओं के भविष्य के लिए निर्णायक है जो नौकरी की तलाश में हैं।’’ उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अलीराजपुर जिले के 31 हजार किसानों का फसल ऋण माफ किया, जबकि भाजपा सरकार किसानों की परेशानी से मुंह मोड़ रही है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर का राजनीतिक विमर्श बदल गया है; स्वायत्तता की जगह लोकतंत्र, विकास ने ले लिया है: राम माधव

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़