मध्यप्रदेश में गेहूं चुराने के संदेह में नाबालिग लड़के के साथ लोगों ने की मारपीट

minor boy
prabhasakshi

मध्यप्रदेश के गुना जिले में कथित रूप से मधूसूदनगढ़ कृषि उपज मंडी से गेंहू चुराने के संदेह में कुछ लोगों ने एक नाबालिग लड़के के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट की।

गुना (मप्र)। मध्य प्रदेश के गुना जिले में कथित रूप से मधूसूदनगढ़ कृषि उपज मंडी से गेंहू चुराने के संदेह में कुछ लोगों ने एक नाबालिग लड़के के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट की। यह घटना गुना जिले के मधूसदनगढ़ इलाके में शुक्रवार शाम को हुई और इसका वीडियो वायरल होने के बाद छह लोगों के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: भीषण बिजली संकट से जूझ रहा पाकिस्तान, 8 से 15 घंटे अंधेरे में रहने को मजबूर लोग

इस वीडियो में लोगों का एक समूह लड़के को थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है और उस लड़के के हाथ पीछे बंधे हुए हैं। मधुसूदनगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, ‘‘वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच कर कुछ लोगों को चिह्नित कर लिया है। मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें चंदेरी गांव के रहने वाले शिवराज भील को नामजद आरोपी बनाया गया है। बाकी पांच आरोपी अभी अज्ञात हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़