श्रीनगर की जामा मस्जिद में लगातार छठी बार ईद की नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई

Srinagar Jama Masjid
प्रतिरूप फोटो
ANI

स्थानीय अधिकारियों ने श्रीनगर में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में सोमवार को लगातार छठे साल ईद की नमाज़ पढ़ने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर। स्थानीय अधिकारियों ने श्रीनगर में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में सोमवार को लगातार छठे साल ईद की नमाज़ पढ़ने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद ने यह जानकारी दी। उसने एक बयान में कहा, आज फज्र की नमाज के बाद पुलिस कर्मियों ने श्रीनगर स्थित जामा मस्जिद के द्वार बंद कर दिए और औकाफ को सूचित किया कि सुबह नौ बजे होने वाली ईद की नमाज मस्जिद में अदा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: CDS General Anil Chauhan जम्मू पहुंचे, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे

बयान में यह भी दावा किया गया कि मीरवाइज उमर फारूक को घर में नजरबंद कर दिया गया है जिन्हें ईद का उपदेश देना था। अधिकारियों ने 2019 से जामा मस्जिद और ईदगाह में ईद की नमाज़ पढ़ने पर रोक लगा रखी है। मीरवाइज ने जामा मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति नहीं मिलने को मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करार दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़