दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को कैसे किया जाए बर्बाद, PM मोदी का 8 साल का कुशासन इस बात की केस स्टडी: राहुल

rahul gandhi
ANI
अभिनय आकाश । May 2 2022 1:21PM

राहुल गांधी ने एक ट्वीट के जरिये देश की कई संकटों का जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा है कि भारत मोदी सरकार के तहत पिछले आठ सालों में दुनिया के सबसे तेज गति से बढ़ रही अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का एक केस स्टडी बन गया है।

सरकार की तरफ से भले ही अर्थव्यवस्था में सुधार की बातें की जा रही हो। लेकिन विपक्ष के सुर इससे इतर हैं और मोदी सरकार के दावों को गलत बातते हुए देश में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर लगातार सवाल भी उठा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी वैसे तो मोदी सरकार पर अक्सर निशाना साधेत रहते हैं। लेकिन इस बार देश में कोयला संकट के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी, ऊर्जा संकट, किसान संकट और महंगाई को देश की बड़ी और खतरनाक समस्या बताते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा कांग्रेस में तकरार के आसार! आलाकमान के फैसले से खफा दिखे सुरजेवाला

राहुल गांधी ने एक ट्वीट के जरिये देश की कई संकटों का जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा है कि भारत मोदी सरकार के तहत पिछले आठ सालों में दुनिया के सबसे तेज गति से बढ़ रही अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का एक केस स्टडी बन गया है। ट्विटर पर बिजली संकट, नौकरियों का संकट, किसान संकट, मुद्रास्फीति संकट को उल्लेखित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी का 8 साल का कुशासन इस बात का एक केस स्टडी है कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को कैसे बर्बाद किया जाए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़