Navratri 2021: पीएम मोदी ने सबके जीवन में ताकत, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने नवरात्र और हिंदू नववर्ष के शभुभारंभ पर बधाई दी।प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि विक्रम संवत 2079 सबके जीवन में नया उत्साह और नयी उमंग लेकर आए। उन्होंने उगादी, साजिबू चीरौबा, नवरेह और गुड़ी पड़वा के मौके पर भी बधाई दी।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र और पारंपरिक भारतीय नव वर्ष के शुभारंभ पर शनिवार को लोगों को बधाई दी। भारतीय नव वर्ष को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग उत्सवों के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई।

इसे भी पढ़ें: रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात पर PMO का बयान, मोदी ने दोहराई तुरंत हिंसा समाप्ति की बात

शक्ति की उपासना का यह पर्व हर किसी के जीवन में नयी ऊर्जा का संचार करें।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि विक्रम संवत 2079 सबके जीवन में नया उत्साह और नयी उमंग लेकर आए। उन्होंने उगादी, साजिबू चीरौबा, नवरेह और गुड़ी पड़वा के मौके पर भी बधाई दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़